सिद्धचक्र महामंडल विधान के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, भद्रबाहु गुफा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों की स्थापना एवं श्री विद्या समय पूर्ण भवन का शिलान्यास**

### सिद्धचक्र महामंडल विधान के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, भद्रबाहु गुफा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों की स्थापना एवं श्री विद्या समय पूर्ण भवन का शिलान्यास**

सिद्धचक्र महामंडल विधान के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, भद्रबाहु गुफा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों की स्थापना एवं श्री विद्या समय पूर्ण भवन का शिलान्यास**
Oplus_131072

देहरादून।** परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य आर्यिकारत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन मंगल सान्निध्य में गांधी रोड स्थित श्री जैन भवन में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण **1008 श्री मज्जिनेंद्र सिद्धचक्र महामंडल विधान** के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर पूज्य आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचनों में धर्म, भक्ति, आत्मकल्याण एवं जिनवाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।माताजी ने सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा बताते हुए कहा कि जैन धर्म में इस विधान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। पंचपरमेष्ठी की आराधना, सिद्ध भगवान के अनंत गुणों का स्मरण तथा मंत्रों की साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि और कर्मनिर्जरा का मार्ग प्रशस्त होता है। यह विधान श्रद्धालुओं को अपने जीवन में संयम, तप, त्याग और धर्म के संस्कार अपनाने की प्रेरणा देता है। सिद्धचक्र विधान की परंपरा रानी मैनासुंदरी एवं राजा श्रीपाल की प्रसिद्ध धार्मिक कथा से भी जुड़ी हुई है।**तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे भद्रबाहु गुफा में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के पावन चरणों की स्थापना एवं श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।** यह ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अवसर समस्त जैन समाज के लिए अत्यंत गौरव, श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बना। आचार्य श्री के चरणों की स्थापना से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। वहीं श्री विद्या समय पूर्ण भवन का शिलान्यास भविष्य में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, विभिन्न जैन संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर पुण्यार्जन किया।**मधु जैन** मीडिया समन्वयक जैन समाज, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *