मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं

देहरादून।🌿🌿🌿 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री महेंद्र भट्ट से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री धामी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री रावत से भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *