**हिम्स जौलीग्रांट आयुर्वेदिक केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती*

**हिम्स जौलीग्रांट आयुर्वेदिक केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती*

**हिम्स जौलीग्रांट आयुर्वेदिक केन्द्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती*

*डोईवाला।🌿🌿🌿🌿🌿🌿* धनतेरस के अवसर पर हिम्स जौलीग्रांट के आयुर्वेदिक केन्द्र में भगवान धन्वंतरि का पूजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद के महत्व और पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के लाभों की जानकारी भी दी गई।

शुक्रवार को आयुर्वेदिक केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने भगवान धन्वंतरि का पूजन कर यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का जनक माना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान वे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि धनतेरस का धार्मिक महत्व होने के साथ ही चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विशेष स्थान है। इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा परंपरा और उसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *