द हैरिटेज स्कूल में इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज-गर्ल्स वॉलीबाल का खेला फाइनल मैच

द हैरिटेज स्कूल में इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज-गर्ल्स वॉलीबाल का खेला फाइनल मैच सागवान सदन एवं मंदाकिनी सदन ने जीता वॉलीबॉल खिताब सागवान सदन की साक्षी बिष्ट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार

द हैरिटेज स्कूल में इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज-गर्ल्स वॉलीबाल का खेला  फाइनल मैच

देहरादून।🌿🌿🌿🌿🌿 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में इंटर हाउस सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल के फाइनल मैच में सागवान सदन ने मोनाल सदन को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं ब्वॉयज के सीनियर वर्ग में मंदाकिनी सदन ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने विजेता सदन को प्रमाण देकर सम्मानित किया।यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में खेले गए वॉलीबॉल फाइनल के मैच शुरू होने से पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच के पहले सेट में मोनाल सदन ने 15-13 अंक से बढ़त हासिल की जबकि दूसरे सेट मं सागवान सदन ने 15-12 अंक बनाकर बढ़त हासिल कर मैच को बराबरी कर ला दिया।मैच के तीसरे सेट में सागवान सदन ने 15-13 अंक बनाए और दो अंकों की बढत के साथ सागवान सदन ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मोनाल सदन की अंशिका चमोली को प्लेयर ऑफ द मैच व सागवान सदन की साक्षी बिष्ट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं दूसरी ओर सीनियर बालकों के इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंदाकिनी सदन ने सागवान सदन को 21-17 एवं 21-19 के अंतर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, विद्यालय की सह संचालिका सारिका जैन, हरजीत कौर, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *