द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया जूनियर अंतर सदनीय उत्सव नाटक प्रतियोगिता ने शिवालिक सदन ने मारी बाजीनृत्य में शिवालिक व मोनाल सदन संयुक्त रूप से रहे प्रथम

द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया जूनियर अंतर सदनीय उत्सव नाटक प्रतियोगिता ने शिवालिक सदन ने मारी बाजीनृत्य में शिवालिक व मोनाल सदन संयुक्त रूप से रहे प्रथम

द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया जूनियर अंतर सदनीय उत्सव नाटक प्रतियोगिता ने शिवालिक सदन ने मारी बाजीनृत्य में शिवालिक व मोनाल सदन संयुक्त रूप से रहे प्रथम

देहरादून। 🌿🌿🌿🌿द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में जूनियर अंतर सदनीय उत्सव में बेहतरीन प्रस्तुतियों के बीच नाटक में शिवालिक सदन ने पहला स्थान अर्जित किया एवं नृत्य में शिवालिक व मोनाल सदन ने समान अंक हासिल कर बाजी मारी और ट्राफी पर कब्जा किया।यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधोश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, वरिष्ठ समन्वयक हरजीत कौर, कनिष्ठ समन्वयक सारिका जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरजीत कौर व सारिका जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।उत्सव में निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निर्धारित मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। उत्सव हर सदन की एक निश्चित थीम पर आधारित था। नृत्य प्रतियोगिता में सागवान सदन का एक महिला का सफर, मोनाल सदन ने मराठों से 1857 की क्रांति तक, मंदाकिनी सदन ने अनुसुने नायक ओर शिवालिक सदन ने तीन मिटटी, तीन रंग एक विरासत सारागढ़ी के वीर पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।इस दौरान नाटक मंचन में सागवान सदन ने एक महिला का सफर का मंचन किया। मोनाल सदन ने छत्रपति शिवाजी महाराज स्वाराज्य के शेर, मंदाकिनी सदन ने 1857 की क्रांति और शिवालिक सदन ने चंद्रयान-तीन नामक विषयों पर रंगारंग पस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।उत्सवद में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस दौरान कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय उपलब्धियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने संयुक्त रूप से विजेता सदनों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. ंअंजू त्यागी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सीनियर अंतर सदनीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उत्सव में स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधोश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, वरिष्ठ समन्वयक हरजीत कौर, कनिष्ठ समन्वयक सारिका जैन, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *