* *दिनांक 26 अक्टूबर 2026* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड विकासनगर के शेरपुर में दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

* विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रदीप राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गैर-संचारी रोगों (NCD), टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।शिविर में कुल 208 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 126 पुरुष एवं 82 महिलाएँ शामिल रहे। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के अंतर्गत कुल 84 लोगों की हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज हेतु जाँच की गई। इसके अतिरिक्त 72 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 84 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग तथा 30 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई।शिविर में कुल 205 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की गई। इसके अतिरिक्त 41 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के अंतर्गत 13 लोगों की आभा आईडी बनाई गईं तथा 2 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आमजन को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने, गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
