राजपुर में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर देहरादून द्वारा आयोजित 77 वें श्री रामलीला महोत्सव राजपुर में आज रविवार दि0 25 अक्टूबर 2026 को चौदह वर्ष की वनवास की अवधि पूर्ण कर श्रीराम लक्ष्मण और सीता के अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत होगा।

अयोध्या में खुशियां मनाई जायेगी दीपमालाएं सजाई जाएगी। लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न और हनुमान तीनों ही मिल कर ” देखेंगे रामराज आज धन्य भाग हैं”गीत पर नृत्य करेंगे। वहीं प्रसन्न हो कर माता सीता हनुमान को अपने गले में पहनी रत्नों से भरी माला देगी जिसे हनुमान द्वारा तोड़कर एक एक रत्न मोती को देखकर श्री राम के ना मिलने पर अपना सीना चीर कर दिखाया जायेगा जिसमें श्री राम और सीता ही नजर आयेंगे। इसके पश्चात कुलगुरू वशिष्ठ जी द्वारा श्री राम का तिलक कर राज्याभिषेक की लीला श्रृद्धालू दर्शकों और श्रोताओं के जयकारे के साथ सम्पन्न होगी। श्री रामलीला मंचन के साथ ही श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर की कार्यकारिणी का भी चुनाव होगा। दमदार अभिनय करने वाले पात्रों में उपदेश भारती श्री राम, गणेश भारती लक्ष्मण, संगीत -सीता, ब्रह्मप्रकाश वेदवाल- हनुमान,सौरभ-भरत,विहान-शत्रुघ्न, रघुबीर -वशिष्ठ का प्रभावशाली अभिनय किया गया। उपरोक्त जानकारी श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल एडवोकेट द्वारा प्रदान की गई।
