इंसानियत और मानवता की मिसाल बने हाजी जाहिद हुसैन, जरूरतमंद मरीज के लिए किया SDP प्लेटलेट्स का दान

रुड़की। ______🌿🌿🌿🌿इंसानियत और मानवता की सबसे बड़ी मिसाल वही है, जहां धर्म, जाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर केवल इंसानियत को महत्व दिया जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के 55 वर्षीय सदस्य श्री हाजी जाहिद हुसैन जी ने मानवता की मिसाल पेश की श्री हाजी जाहिद हुसैन जी ने रुड़की निवासी इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती मरीज शुभम के उपचार में सहायता के लिए B+ (बी पॉजिटिव) SDP प्लेटलेट्स का जंबो पैक दान किया।🌿🌿🌿🌿 उनके इस नेक कार्य से जरूरतमंद मरीज को उपचार में आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ🌿🌿🌿🌿एक मदद ब्लड ग्रुप समिति ने हाजी जाहिद हुसैन जी के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया🌿🌿🌿🌿समिति ने कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे नेक कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं🌿🌿🌿🌿समिति की ओर से हाजी जाहिद हुसैन जी को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।🌿🌿🌿💥🌟🌟🌟इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं, और मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं।
