मसूरी शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने अमर शहीदों को किया नमन

मसूरी, 2 सितंबर 2026_____ उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन खत्री ने आज मसूरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।_______

इस अवसर पर मोहन खत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए जिन वीर आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनका त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष और साहस के कारण ही आज हमारा उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है।________
उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हमें उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए ईमानदारी, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।_______मोहन खत्री ने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके आदर्शों और संघर्ष की भावना को अपने जीवन में उतारें तथा उत्तराखंड के विकास, सम्मान और हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।________उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया।“अमर शहीदों का बलिदान,सदैव रहेगा उत्तराखंड की पहचान
