श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा का श्री महाकाल सेवा समिति ने पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण से किया भव्य स्वागत

देहरादून।_________ देहरादून की प्रसिद्ध एवं अत्यंत श्रद्धेय धार्मिक संस्था श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा के आगमन पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आराधना को सनातन संस्कृति की शक्ति बताते हुए धार्मिक आयोजनों में समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णागिरी जी एवं दिगंबर भारत गिरी जी को समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ________सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत-महात्माओं का अभिनंदन किया।शोभायात्रा में शामिल मनमोहक एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक झांकियों का अवलोकन किया और भगवान शिव की भक्ति में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य निरंतर किया जाता रहेगा।
इस भव्य आयोजन में बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, पुनीत जैन, आयुष जैन, गौरव जैन, शिव कुमार, विनय प्रजापति, आलोक जैन, नितिन अग्रवाल, नितिन जैन, राहुल माटा, समर जैन, कृतिका राणा, अनुष्का राणा एवं राषिका माटा सहित समिति के अनेक सदस्यों ने अपनी सेवाएं एवं सक्रिय सहभागिता प्रदान की।
श्री महाकाल सेवा समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री टपकेश्वर महादेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।,,,🕉️🔱🙏🏼🌿🌿🌿हर-हर महादेव!जय श्री टपकेश्वर महादेव!
