*हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम**

15 अगस्त से शुरू होगा “एक रविवार–एक गांव” अभियान; मधु जैन को संयोजक की जिम्मेदारी, सेवा और जनभागीदारी पर रहेगा जोर*देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशभर में “एक रविवार–एक गांव, एक घंटा–समाज के नाम” सामाजिक सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक रविवार एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए एक घंटे का सामाजिक सेवा कार्य किया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर अगले स्वतंत्रता दिवस तक निरंतर चलाया जाएगा।अभियान के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बड़े और खर्चीले आयोजन करना नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी स्थानीय आवश्यकताओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार छोटे लेकिन उपयोगी सामाजिक कार्य करना है।*अभियान के सफल संचालन के लिए श्रीमती मधु जैन, प्रदेश सह-संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ को “एक रविवार–एक गांव अभियान की संयोजक”* बनाया गया है।दायित्व मिलने पर *मधु जैन* ने प्रदेश संगठन एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के अधिकाधिक गांवों तक पहुंचाने के लिए जिला संयोजकों, सह-संयोजकों, स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत पहले 10 मिनट संवाद एवं संकल्प, अगले 40 मिनट सेवा कार्य तथा अंतिम 10 मिनट समीक्षा और अगले रविवार की योजना के लिए निर्धारित होंगे। गांव की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता, पौधारोपण, जलस्रोतों की सफाई, बुजुर्गों से मुलाकात, दिव्यांगजनों की सहायता, नशामुक्ति जागरूकता तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे।अभियान के प्रथम नियमित रविवार का विषय “मेरा गांव–मेरी जिम्मेदारी” रखा गया है। प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि “यदि प्रत्येक रविवार केवल एक घंटा समाज के लिए समर्पित किया जाए तो छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।”अभियान का संदेश— “एक रविवार–एक गांव, एक घंटा–समाज के नाम।”मधु जैन प्रदेश सह संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड
