श्रावण शिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक

*श्रावण शिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक

श्रावण शिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक

*देहरादून, 11 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपनी धर्म पत्नी निर्मला जोशी के साथ पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान टपकेश्वर महादेव की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान यहां की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और शिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं भक्ति का विशेष अवसर है।उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *