शहर की बदहाली को सरकार दोषी :::::::::::: जोशी

शहर की बदहाली को सरकार दोषी :::::::::::: जोशी

शहर की बदहाली को सरकार दोषी :::::::::::: जोशी

देहरादून_________: प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव महेश जोशी ने ग्राफिक एरा की छात्रा वैष्णवी रावत एवं एमड़ीडीए के इंजीनियर राजेंद्र बहुगुणा की सड़क दुर्घटना में कुचले जाने से हुई दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।उन्होंने कहा कि शहर की बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था जो कि बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जिस पर कोई नियंत्रण नही है ।देहरादून जहां पर मंत्री विधायकों शासन प्रशासन के आला अफसर बैठते हो और रोज किसी न किसी राहगीर को ठोकते हो सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं देहरादून मे हालात बद से बदतर हो गये है तेज रप्तार वाहन ट्रिपल राइडिंग मोबाईल का इस्तेमाल पैदल मार्ग पर अतिक्रमण जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि जहां सरकार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाती है वहीं सड़क किनारे सब्जी मंडी बना डाली जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रखा है । उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की सुनने को राजी नही गत वर्षो में गड्डे भरने के सरकार के आदेश एवं जमीनी हकीकत से जनता में भारी रोष है जिससे लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे।उन्होंने कहा कि अगर सरकार न चेती तो आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *