गौमुख से लाया गंगाजल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भेंट किया

देहरादून।_______ प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रुद्रपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान गौमुख से लाया हुआ पवित्र गंगाजल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भेंट किया।इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के लिए विशेष महत्व रखता है। गौमुख से लाया गया गंगाजल भगवान शिव को अर्पित करने की पवित्र परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गंगाजल भेंट करते हुए प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा सर्वकल्याण की प्रार्थना की।विधायक नेगी ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। गौमुख से लाया गया गंगाजल भेंट करना उनके लिए श्रद्धा और आस्था का विषय है।गंगाजल भेंट करने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी भी मौजूद रहे।
