अनुशासन समिति की जिम्मेवारी मिलने पर दी शुभकामनाए

अनुशासन समिति की जिम्मेवारी मिलने पर दी शुभकामनाए : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया और उन्हे कार्य समिति के सदस्य एवं अनुशासन समिति के चैयरमैन मनोनीत होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि हमारे सामने 2027 की चुनौती है जिसके लिए जी जान से जुट जाए। आज प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी निगाह से टकटकी लगाये हुई हैं प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है कांग्रेस की विचारधारा कांग्रेस सरकार के समय किये गये कार्यो नीतियों को एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों बेरोजगारी भ्रस्टाचार महंगाई महिला उत्पीड़न बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओ सरकार की नाकामी को घर घर लेकर जाए ।नव नियुक्त प्रदेश सचिव महेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जन से संवाद स्थापित कर जन हित में संघर्ष किया जायेगा और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा । नव नियुक्त प्रदेश सचिव त्रिलोक सजवान टीटू त्यागी ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ललित भद्री एवं पार्ष द मुकीम भूरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *