भारतीय योग संस्थान के ‘आनंदमय’ जिले का शुभारंभ, देहरादून में निःशुल्क योग साधना केंद्र प्रारंभ योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं आनंदमय जीवन जीने का दिया संदेश

भारतीय योग संस्थान के ‘आनंदमय’ जिले का शुभारंभ, देहरादून में निःशुल्क योग साधना केंद्र प्रारंभ
योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं आनंदमय जीवन जीने का दिया संदेश

देहरादून:::::::::::::30 जुलाई। भारतीय योग संस्थान के स्वर्गीय श्रद्धेय श्री प्रकाश लाल जी की प्रेरणादायी योग सेवा एवं मानव कल्याण की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देहरादून में संस्थान के नवगठित ‘आनंदमय’ जिले का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी में निःशुल्क योग साधना केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों का पटका एवं बैज पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित योग साधकों एवं अतिथियों ने “जियो और जीवन दो” के संस्थान के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर बताया गया कि नवगठित जिले का नाम ‘आनंदमय’ इसलिए रखा गया है ताकि प्रत्येक व्यक्ति योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, आध्यात्मिक आनंद एवं ईश्वर की अनुभूति प्राप्त कर सके। :::::::::संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़कर निरोग, संतुलित और संस्कारित समाज का निर्माण करना है।

जिला प्रधान श्रीमती ऋतु भाटिया ने अपने नेतृत्व में एक सक्षम, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम के सहयोग से ‘आनंदमय’ जिला योग सेवा, अनुशासन और जनकल्याण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।
__________जिले की कार्यकारिणी में जिला मंत्री नरेश भाटिया, संगठन मंत्री ऊर्मिला चोपड़ा, क्षेत्रीय प्रधान के. एस. असवाल, क्षेत्रीय प्रधान रीता गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री अनिल बिष्ट एवं क्षेत्रीय मंत्री राजेश्वरी रावत , मंदिर समिति अध्यक्ष शिव कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।


________जिले के विभिन्न योग साधना केंद्रों का संचालन शारदा चतुर्वेदी, सुनीता बिष्ट, इंदु अग्रवाल, शांति पटवाल, अलका दत्ता एवं गायत्री रावत केंद्र प्रमुख के रूप में करेंगी। इनके सहयोग से योग की गतिविधियों का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

🌿🌿🌿🌿🌿🌿कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक जीवनशैली संबंधी रोगों से बचाव संभव है तथा तनावमुक्त, सकारात्मक और संतुलित जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्रों से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं योग साधकों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रसाद एवं फल वितरण किया गया।

✨🚩💥⭐🌿🌟: योग संकल्प एवं प्रेरक मंत्र 🕉️
संकल्प:
“मैं प्रतिदिन योग करूँगा, स्वस्थ रहूँगा और दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करूँगा।”
प्रेरक मंत्र:
“लेटे को बैठा दो,
बैठे को चला दो,
चलने वाले को दौड़ा दो,
“करें योग – रहें निरोग,
स्वस्थ तन, प्रसन्न मन, यही है जीवन का धन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *