काउंसिल जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस वैल्हम गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

काउंसिल जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस वैल्हम गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

देहरादून।____ काउंसिल जूनियर और सीनियर गर्ल्स टेबल टेनिस का पहला सीनियर व्यक्तिगत मैच वेल्हम गर्ल्स स्कूल की शायला और कारमैन स्कूल, डालनवाला की सौम्या जोशी के बीच खेला गया। मैच में शायला ने 2-0 के स्कोर से मैच जीता।सीनियर इंडिविजुअल का दूसरा मैच वेल्हम गर्ल्स स्कूल की अद्विका व द हैरिटेज स्कूल की हर्षिता के बीच खेला गया। मैच में वैल्हम गर्ल्स स्कूल की अद्विका ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता।सीनियर व्यक्तिगत में एक अन्य मैच समर वैली स्कूल की जान्हवी और कारमैन स्कूल, डालनवाला की मेलिता के बीच खेला गया, और जान्हवी ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर व्यक्तिगत मैच वैल्हम गर्ल्स स्कूल की अद्विका व द हैरिटेज स्कूल की दर्शप्रीत के बीच खेला गया जिसमें अद्विका ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। सीनियर एक अन्य व्यक्तिगत मैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल की समीरा और समर वैली स्कूल की जान्हवी के बीच खेला गया। मैच को जान्हवी ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता।सीनियर वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। समर वैली स्कूल की शनाया सचदेवा ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। जूनियर कैटेगरी में, समर वैली स्कूल की जान्हवी रावत और वेल्हम गर्ल्स स्कूल की अश्मी के बीच मैच खेला गया। समर वैली स्कूल की जान्हवी रावत ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता।जूनियर कैटेगरी में अगला मैच श्री राम सेंटेनियल स्कूल की विधिशा और द हेरिटेज स्कूल की जान्हवी रावत के बीच खेला गया। द हैरिटेज स्कूल की जान्हवी रावत ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। जूनियर कैटेगरी का अगला मैच समर वैली स्कूल की आकृति और द हेरिटेज स्कूल की हीरा माहीन के बीच खेला गया। समर वैली स्कूल की आकृति ने 2-0 के सेट स्कोर से मैच जीता। इस दौरान जूनियर एवं सीनियर के अन्य मैच भी खेले गए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *