2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य : प्रीतम सिंह आर्य

2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य : प्रीतम सिंह आर्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के रूप में नियुक्त किए जाने पर मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।मैं विशेष रूप से माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग), माननीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), माननीय श्री राहुल गांधी जी (सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष) तथा माननीय श्री गणेश गोदियाल जी (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस) का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूँ कि इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूँगा। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वंचित वर्गों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाना है।हम प्रदेश के प्रत्येक गाँव, कस्बे और शहर तक पहुँचकर अनुसूचित जाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। कांग्रेस द्वारा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों के सम्मान, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।हमारा संकल्प है कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की आवाज़ पहुँचाई जाए।वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन दिलाकर प्रदेश में जनहित, सामाजिक न्याय और विकास पर आधारित सरकार बनाना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। इसके लिए हम पूरी ताकत, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क के साथ कार्य करेंगे।”संगठन होगा मजबूत, समाज होगा सशक्त, और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा।”— प्रीतम सिंह आर्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तराखंड:::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *