लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त:::

देहरादून_____ 23 जून। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग की घटना में 15 होनहार छात्रों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है।श्री खत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इन प्रतिभाशाली छात्रों का इस प्रकार असमय काल के गाल में समा जाना पूरे समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ये छात्र ही हमारे भविष्य के कर्णधार होते हैं, जो अपने ज्ञान, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नई आशाओं का संचार करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर चिंतन की मांग करती हैं। समाज और संबंधित संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।श्री मोहन खत्री ने दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की::::::::::::::: श्री मोहन खत्री उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद कोषाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड
