एकजुट होकर कांग्रेस को करें मजबूत- गोगी
देहरादून:::::::: : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक नेहरू कालोनी मे उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी रविन्द्र रावत पोलू शहीद स्मारक पर आयोजित की गई ।शहीदों को नमन करते हुए बैठक शुरु की गई ।
बैठक को पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभुलाल बहुगुणा महेंद्र नेगी गुरु जी विनीत भट्ट सत्या पोखरियाल अमित भंडारी मोनिका चौधरी विजय गुप्ता आशीष नौटियाल ने सम्बोधित किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा जसविन्द्र सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष मे बेहतर माहौल है ।प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है ।महंगाई चरम पर है शहर बदहाल है स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को उजाड़ा जा रहा। स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के मुद्दे हासिये पर है ।डबल इंजन सरकार नाकाम साबित हो रही ऐसे में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़को पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय उनियाल का अभिनंदन किया ।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय उनियाल ने कहा कि बूथ स्तर तक कांग्रेस से लोगों को जोड़ा जायेगा और शीघ्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा । कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने विपरीत परिस्थितियों में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव में वार्डो में अच्छा प्रदर्शन किया और चार पार्षद जीत कर आए । जनहित के मुद्दों को मुखर होकर उठाना होगा ।ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर संघर्ष करे आज जनता भाजपा के कुशासन से उकता कर कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है । बैठक का संचालन कांग्रेस नेता ललित थपलियाल ने किया। इस अवसर पर राम सिंह बिष्ट बीरेंद्र सिंह नेगी अनिरुध डोबरियाल संतोषी रावत पुष्पा रतूड़ी मनीष सेनन आशीष गुसाई कैलाश रमोला आदि उपस्थित थे।
