विश्व रक्तदान दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन,,,,,,,, रेड क्रॉस देहरादून सम्मानित

देहरादून______ 14 जून 2026______ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, देहरादून में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज द्वारा एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी, सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मोहन सिंह खत्री, योगेश अग्रवाल, अनिल वर्मा, विकास गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया तथा रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं अमर उजाला फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
