
ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस के शताब्दी वर्ष पर भव्य समारोह आयोजित, महिला सुरक्षा एवं योग के प्रति किया जागरूक
देहरादून________ ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित होटल ब्लूम में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।_____कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ की संपादक रेणु सेमवाल ने महिला सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा बदलते सामाजिक परिवेश में सजग रहकर हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात योग प्रशिक्षक ऋतु भाटिया जी ने “योग फॉर एवरीडे” विषय पर विशेष सत्र का संचालन किया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उपस्थित महिलाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ योग सत्र में भाग लिया। ऋतु भाटिया ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।__________

कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक अरुणा चावला, अध्यक्ष पुष्पा भल्ला एवं सचिव रेणु भटनागर द्वारा रेणु सेमवाल एवं ऋतु भाटिया जी का तुलसी की माला एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शानदार सफलता का श्रेय अध्यक्ष पुष्पा भल्ला जी की अथक मेहनत और कुशल नेतृत्व को जाता है। उन्होंने प्रत्येक छोटी-बड़ी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों के स्वागत-सत्कार से लेकर आयोजन की हर गतिविधि पर उनकी सक्रिय निगरानी रही। उनके समर्पण और प्रयासों ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।”

शताब्दी वर्ष समारोह का विशेष आकर्षण “बेस्ट ड्रेसिंग, ज्वेलरी एवं कैटवॉक प्रतियोगिता” रही, जिसमें महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
50 वर्ष से कम आयु वर्ग🥇 प्रथम पुरस्कार – शालू जैन🥈 द्वितीय पुरस्कार – रेशु Dudeja 🥉 तृतीय पुरस्कार – पिंकीश दत्ता

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग🥇 प्रथम पुरस्कार – प्रोमिला🥈 द्वितीय पुरस्कार – मधु गुप्ता🥉 तृतीय पुरस्कार – कविता बत्रा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कैटवॉक प्रतियोगिता का निर्णय परिणाम_____कैटवॉक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन 2 आयु वर्गों के अनुसार किया गया।____50 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतिभागियों का निर्णायक मंडल के रूप में रेणु सेमवाल द्वारा मूल्यांकन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों का मूल्यांकन ऋतु भाटिया द्वारा किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आयोजित तम्बोला प्रतियोगिता ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।___________कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी संवाद, सौहार्द एवं उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समारोह का समापन स्वादिष्ट स्नैक्स एवं चाय के साथ हुआ। उपस्थित सम्मानित सदस्याओं एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस,
मंच का सुंदर संचालन संरक्षक अरुणा चावला द्वारा किया गया 🎤
देहरादून शाखा की संरक्षक अरुणा चावला, अध्यक्ष पुष्पा भल्ला, सचिव रेणु भटनागर, कोषाध्यक्ष अंजना वाही , श्वेता तलवार ,नीरा मित्तल , मोहनी मेहता, मधु मारवा, ऊषा मल्होत्रा, उमा सहित अनेक सम्मानित सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस पिछले 100 वर्षों से महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। शताब्दी वर्ष के इस विशेष अवसर पर संस्था ने महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया है तथा भविष्य में भी महिला उत्थान के लिए इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामयी समापन हुआ।
