अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,
“वैश्य मित्र” अभियान को गति देने का आह्वान

देहरादून।_________ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के तत्वावधान में आज सहारनपुर रोड स्थित कैलिस्टा होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान सभी पैट्रन सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक “वैश्य मित्र” बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल ने की। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने संगठन की अनूठी पहल “वैश्य मित्र” सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में संख्या का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि देश में वैश्य समाज की जनसंख्या लगभग 25-26 करोड़ मानी जाती है तथा हजारों वैश्य संस्थाएं कार्यरत हैं, किंतु आज तक कोई भी संस्था अपनी संख्या के आधार पर प्रभावी पहचान स्थापित नहीं कर सकी है।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए “वैश्य मित्र” सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है, जिससे वैश्य समाज की एकजुट शक्ति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वैश्य मित्र जोड़ने का आह्वान किया ताकि समाज की संख्या और शक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी रूप से स्थापित हो सके।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सचिन जैन, प्रदेश मीडिया समन्वयक श्रीमती मधु सचिन जैन, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, युवा अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रितु गोयल, महानगर अध्यक्ष श्री निकुंज गुप्ता, महानगर महामंत्री श्री मनोज सिंघल, श्रीमती प्रिया गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।जारीकर्ता:श्री दीपक सिंघल – प्रदेश अध्यक्षश्री रमेश गोयल – प्रदेश महामंत्रीश्री निकुंज गुप्ता – महानगर अध्यक्षमधु सचिन जैन प्रदेश मीडिया समन्वयकअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड
