मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

नई दिल्ली/देहरादून, 26 मई मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में प्रतिभाग किया।यह गरिमामयी कार्यक्रम भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया गया है।मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल जनप्रतिनिधियों बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को यह पुस्तक प्रभावशाली ढंग से सामने लाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे साहित्य समाज में सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करते हैं।
