केरल की जीत से मिली है ऊर्जा – जोशी

Dehradun ______: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इससे कांग्रेस को ऊर्जा मिलेगी ।उन्होंने कहा कि जिस तरह मानसून केरल से प्रारम्भ होकर देशभर को सिंचित करता है वैसे ही कांग्रेस की जीत दक्षिण के तेलंगाना कर्नाटका केरल से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है धीरे धीरे कांग्रेस का विजय रथ आगे बढ़ रहा है ।पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत ममता बैनर्जी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के साथ ही केंद्र सरकार चुनाव आयोग के गठबंधन सत्ता का दुरूप्रयोग से सत्ता कब्जाई है । प्रधानमंत्री जी भाजपा के प्रचारमंतरी के रुप मे एक महीने से अपने मंत्रीमंडल सहयोगियो के साथ मौजुद रहें और लोक लुभावन वादे किये। आगामी विधानसभा चुनाव मे उत्तराखंड यूपी में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होगा और उत्तराखंड में भाजपा के कुशासन से उकता चुकी है व बदलाव चाहती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा के गढ़वाल भ्रमण के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है जिससे कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है जो जीत की मजबूत आधार होगा ।
