सेवा में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा श्रीमान महोदय कोतवाल ऋषिकेश

देहरादून महोदय सादर अवगत कराना है उत्तराखंड देवभूमि अतुल्य सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत समेटे हुए हैं राज्य बनने के बाद राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है राज्य को अपराध मुक्त होने कारण देव भूमि कहा जाता है लेकिन अगर वर्तमान हालातो पर नजर डालें तो अपराधों के मामलों में उत्तराखंड अपराध आंकड़े जनमानस को विचलित करने वाले हैं इसमें मुख्य रूप से नशे के कारोबारी जमीनों के कारोबारी खनन माफियाओं द्वारा घटित अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं अपराधों के बढ़ाने से महिला अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिसके कारण माफियाओं द्वारा महिलाओं को गलत धंधे धकेलने के उपाय खोजें जा रहे हैं इसके लिए राज्य में कई गिरोह सक्रिय हैं उत्तराखंड राज्य उच्च नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक धरोहर समेटे हुए हैं किंतु आपका ध्यान वर्तमान में एक ऑडियो क्लिप की ओर आकर्षित इस आशय से करना चाहते हैं कि आप इन दो भूमाफियाओं की आपस में की गई चर्चा जो महिलाओं के संबंध में है वार्ता से साफ तौर पर यह देखा जा रहा है कि यह लोग किसी पहाड़ी लड़की के संबंध में वार्ता कर रहे हैं पहाड़ी समाज को बदनाम करने का कार्य यह लोग कर रहे हैं अतः आपसे निवेदन है कि आप इन दोनों व्यक्तियों की पहचान कर एक समाज के प्रति इस प्रकार की अभद्र भाषा एवं उसके उच्च नैतिक मूल्यों का हनन कर संपूर्ण समाज के पतन की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं इन लोगों द्वारा अपराध घटित किया गया है जिससे समाज में विस्फोट हो सकता है इस प्रकार किसी समाज को टारगेट कर इतनी नीच बात करना राष्ट्रीय द्रोह की श्रेणी में आता है इनके खिलाफ समाज में देश फैलाने एवं राष्ट्रीय द्रोह में कानूनी कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे ताकि समाज में वैमनस्य न फैले आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप संवेदनशील मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे और भविष्य में उक्रांद बर्दास्त नहीं करेगा, भवदीय प्रमिला रावत एडवोकेट केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल
