मुख्यमंत्री से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून प्रदेश में डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तेजी से बदलते दौर में ऐसे आयोजन अत्यंत प्रासंगिक हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक टेक्नोलॉजी और विज्ञान से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के साथ गहन विचार-विमर्श हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन से प्राप्त सुझाव और निष्कर्ष न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के डिजिटल विकास को नई दिशा देंगे और भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है। राज्य में प्रतिवर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता के कारण उत्तराखंड में कई आकर्षक पर्यटन डेस्टिनेशन मौजूद हैं। फिल्म शूटिंग के लिए भी राज्य में अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे फिल्म उद्योग में बड़े निवेश और संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। इसके अलावा औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के खूबसूरत स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आदर्श बनाती हैं। सरकार इस क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेसिडेंट सुश्री ज्योति माल्दे, नेटफॉर चॉइस डाटा सेंटर के फाउंडर समीर यादव सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *