मसूरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाजसेवियों का हुआ सम्मान


मसूरी_____13 अप्रैल 2026। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा आज मसूरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुलड़ी की प्रधानाध्यापिका निमेश डंगवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विमल रावत, कल्पना बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
