प्रधान मंत्री ग्रीन बोनस और विशेष राज्य का दर्जा की सौगात दें उत्तराखंड को: जोशी

प्रधान मंत्री ग्रीन बोनस और विशेष राज्य का दर्जा की सौगात दें उत्तराखंड को


देहरादून __________प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि प्रधान मंत्री जी के उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक अभि नंदन है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश का पीछहत्तर प्रतिशत भू भाग वन क्षेत्र है जो देश को प्राण वायु देता है और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।वन क्षेत्र होने की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे है ।प्रदेश में आपदा हर वर्ष आती हैं ।प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे है और उत्तराखण्ड से उनका गहरा नाता है ।ऐसे विषम परिस्थितियों वाले प्रदेश को ग्रीन बोनस का लाभ दिया जाए जिससे उत्तराखंड का विकास सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष आपदा आती रहती है जिससे प्रदेश को भारी नुकसान एवं तबाही होती है ।आपदा ग्रस्त क्षेत्र होने से प्रदेश विकास की दौड़ में निरंतर पिछड़ता जा रहा है ।उत्तरकाशी के धराली एवं थराली में आई भीषण विभीषिका ने उत्तराखंड वासियों की कमर तोड़ दी है ऐसे में प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री।जी से उम्मीदें लगाए हुए है । राज्य निर्माण के छब्बीस वर्षो के बाद भी राज्य की परिसम्पत्तियों का बंटवारा अभी तक नही हुआ है और राजधानी गैरसैण का सपना अधूरा है जिससे राज्य आंदोलंकारियों की भावना और शहीदों के सपने आहत हो रहे है हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता को आपसे काफी अपेक्षा है जिन्हे शीघ्र पूरा किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *