जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो- उर्दू जहां बोली जाती वहां जाएं, बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी: सीएम योगी

पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ नहीं, अब ‘विकास’ होगा –सीएम Yogi Adityanath

पश्चिम बंगाल की पावन धरती पर अब परिवर्तन की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। सोनामुखी एवं नंदकुमार विधानसभा क्षेत्रों में उमड़े जनसमर्थन और अपार जनस्नेह ने यह संकेत दे दिया है कि प्रदेश की जनता अब ‘खेला’ की राजनीति से ऊब चुकी है और विकास, सुशासन तथा सुरक्षा की ओर बढ़ना चाहती है।
Yogi Adityanath ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और वामपंथी ताकतों के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में राज्य को गुंडाराज से मुक्त कराने और समग्र विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार आवश्यक है। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे प्रदेश में विकास की गति कई गुना बढ़ेगी।
उन्होंने भाषा और संस्कृति के मुद्दे पर भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि बंगाल की पहचान उसकी समृद्ध बांग्ला संस्कृति और भाषा है, जिसे किसी भी साजिश के तहत कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें जनता करारा जवाब देगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह सुशासन, सुरक्षा एवं विकास के लिए कमल का साथ देने के लिए तैयार है। यह जनसमर्थन आने वाले समय में एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत है।
अंत में उन्होंने सोनामुखी एवं नंदकुमार विधानसभा क्षेत्रों की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह समर्थन और स्नेह ही परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *