खटीमा में 7.15 करोड़ की लागत से बनी भव्य CSD कैंटीन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण


खटीमा में 7.15 करोड़ की लागत से बनी भव्य CSD कैंटीन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण


खटीमा, गुरुवार।________ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य CSD कैंटीन भवन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंटीन का निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते हुए उनका सपना था कि खटीमा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक CSD कैंटीन बने, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि बचपन में अपने सैनिक पिता के साथ बनबसा स्थित कैंटीन जाते समय पूर्व सैनिकों की कठिनाइयों को करीब से देखा था, जिसके बाद से उनके मन में खटीमा में कैंटीन निर्माण की इच्छा थी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में भाग लिया, जहां 60 वीर वीरांगनाओं एवं 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने स्वर्गीय पिता सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर अपनी माता विशना देवी एवं पत्नी गीता धामी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह में अजय भट्ट, गणेश जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सैनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह CSD कैंटीन क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी सुविधा सिद्ध होगी। 🇮🇳✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *