देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सकारात्मक समाधान ⚖️

देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सकारात्मक समाधान ⚖️

देहरादून______ 08 अप्रैल 2026।
बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय, देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक की गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जनपद देहरादून एवं बार एसोसिएशन देहरादून से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, विशेष रूप से मध्य उत्पन्न विवाद को लेकर बार प्रतिनिधियों ने अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बार एसोसिएशन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषय पर सकारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक के दौरान
मुख्यमंत्री ने देहरादून बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं को 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन अवसर पर आमंत्रित भी किया, जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक के बाद बार एसोसिएशन देहरादून ने 04 अप्रैल 2026 से जारी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन और सकारात्मक पहल को देखते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों को पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
बार एसोसिएशन देहरादून ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडेय का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती एवं सचिव अजय बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *