जनसंख्या के आधार पर होगा परिसीमन जनगणना में रखे ख्याल – जोशी

जनसंख्या के आधार पर होगा परिसीमन जनगणना में रखे ख्याल – जोशी
देहरादून _____: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने भारत सरकार द्वारा दस अप्रैल से जनगणना का स्वागत किया है और जनता से अपील की है कि जनगणना में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाएं साथ ही उन्होंने पर्वतीय मूल के लोगों जो कि अन्य स्थानों पर निवास कर रहे है वो अपनी गणना अपने मूल स्थान पर ही कराए जिससे उनके क्षेत्र को राजनैतिक सामाजिक आर्थिक विकास के दृष्टि से लाभ मिले। सरकार जनगणना के आधार पर विकास की योजनाओ नीतियों का निर्धारण करती है । उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में प्रदेश का परिसीमन होना है लेकिन विषम परिस्थितियों के प्रदेश में जिसका निर्माण लंबे संघर्षो एवं शहादतों के बाद हुआ है और विकास के पथ पर अग्रसर है ।लेकिन परिसीमन का मुख्य आधार जनसंख्या है लगातार हो रहे पलायन की वजह से परिसीमन में जनसंख्या कम होने से पर्वतीय इलाकों की सीटें घटेंगी जिससे योजनाएँ ठीक ढंग से पर्वतीय इलाकों तक नही पहुंच पाएंगी ऐसे में पर्वतीय इलाकों के मूलनिवासियो की जिम्मेवारी है और जडों से जुड़े रहने का मौका भी कि जनगणना में इसका ख्याल रखे जिससे पर्वतीय प्रदेश की मूलभावना स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति एवं समग्र विकास हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *