
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात देहरादून। _______उत्तराखंड राज्य से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का विशेष लगाव रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे देवभूमि को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात देंगे।प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव लंबे समय से रहा है। लगभग पाँच महीने बाद उनका यह दौरा होने जा रहा है। इससे पूर्व वे 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड आए थे। अब 14 अप्रैल 2026 को उनका पुनः आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेशवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा देहरादून–नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में Mana, Mukhba तथा Adi Kailash जैसे सीमांत और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों का प्रवास कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।माना जा रहा है कि 14 अप्रैल का यह दौरा भी उत्तराखंड के विकास, पर्यटन और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। ✨🇮🇳
