सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि जब भावनाएं शब्द बनती हैं, शब्द अभिनय का रूप लेते हैं और अभिनय जन-चेतना बनकर समाज को नई दिशा देता है, तभी सच्चे अर्थों में रंगमंच अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है।

लखनऊ________ सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि जब भावनाएं शब्द बनती हैं, शब्द अभिनय का रूप लेते हैं और अभिनय जन-चेतना बनकर समाज को नई दिशा देता है, तभी सच्चे अर्थों में रंगमंच अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है।

मुख्यमंत्री ने कला एवं संस्कृति के संवर्धन के महत्वपूर्ण केंद्र Bharatendu Natya Academy की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह’ में सहभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अकादमी के संपूर्ण भवन तथा दो प्रेक्षागृहों के ₹22 करोड़ से अधिक लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतेन्दु नाट्य अकादमी ने पिछले पांच दशकों में रंगकर्म, अभिनय और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अकादमी ने अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में अपनी भूमिका निभाई है।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अकादमी के पूर्व विद्यार्थियों, प्रमुख रंगकर्मियों एवं कलाविदों को सम्मानित किया तथा ‘रंगवेद’ पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि अकादमी की 50 वर्षों की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे और आने वाली पीढ़ियों को भी कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रेरणा देती रहे।
मुख्यमंत्री ने अकादमी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देने वाले Raj Bisaria की स्मृतियों को नमन करते हुए सभी कलाकारों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दीं। 🎭🌸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *