उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापक नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था बदहाल :नेगी

उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापक नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था बदहाल -नेगी
,,,,,,,
उत्तराखंड के तमाम जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापकों के पद रिक्त चल रहें हैं जिसे शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। विद्यालयों में अध्यापकों के अभाव में पहाड़ी क्षेत्र की अधिकांश जनता पलायन करने को मजबूर है,जो लोग गरीब हैं उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है। कतिपय जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापक नहीं हैं प्राथमिक विद्यालयों से व्यवस्था पर जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापकों की तैनाती की गई है।संगठन शासन व विभाग से मांग करता है कि पहाड़ी क्षेत्रों के गरीब बच्चों के भविष्य को मध्य नज़र रखते हुए विषयवार अध्यापकों की तैनाती की जाए,जिसे गरीब बच्चों का भविष्य संवर सके वे बच्चे भी अच्छे दिन देख सके । सैन सिंह नेगी मंडलीय सचिव गढ़वाल प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड ने कहा कि राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक सहित पांच पद सृजित हैं परंतु वर्तमान में कतिपय विद्यालयों में अंग्रेजी का अध्यापक व प्रधानाध्यापक नहीं होने से आदर्श विद्यालयों की दयनीय स्थिति बनी है।जिसे सरकारी विद्यालयों से जनता का मोह भंग होता जा रहा है।संगठन शासन व विभाग से मांग करता है कि जूनियर हाईस्कूल व आदर्श विद्यालयों में पदोन्नति के माध्यम से शिक्षकों की विषयवार तैनाती का फरमान जारी करवाकर अध्यापकों की कमी को पूरा करने की कृपा करें।सैन सिंह नेगी ने कहा कि यदि जूनियर हाईस्कूलों में विषयवार अध्यापकों की तैनाती नहीं की जाती है तो धीरे धीरे विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच रहें हैं,जिसे बेरोज़गारी भी बढ़ेंगी और पहाड़ों से पलायन भी होगा।
🙏सैन सिंह नेगी 🙏
मंडलीय सचिव गढ़वाल
प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *