QS Asia Ranking 2026 में SRHU ने बनाया स्थान, एशिया में 1380वीं रैंक हासिल

डोईवाला___________26 मार्च। Swami Rama Himalayan University ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए QS Asia University Rankings 2026 में स्थान प्राप्त किया है। _______विश्वविद्यालय को एशिया स्तर पर 1380वीं रैंक मिली है, जो उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता की निरंतर प्रगति को दर्शाती है। QS Quacquarelli Symonds
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष Dr. Vijay Dhasmana ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में और भी उत्कृष्ट परिणामों की मजबूत नींव सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एशिया के लगभग 6,350 विश्वविद्यालयों में से 1,526 संस्थानों को रैंकिंग में स्थान दिया गया है, जिसमें भारत के 294 विश्वविद्यालयों का शामिल होना देश की उच्च शिक्षा क्षमता को दर्शाता है। ऐसे प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में एसआरएचयू का स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विश्वविद्यालय की पूर्व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि संस्थान को पहले NAAC A+ ग्रेड प्राप्त हो चुका है तथा NIRF रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है, जिससे इसकी शैक्षणिक साख लगातार मजबूत हुई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, छात्रों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।
डॉ. विजय धस्माना ने कहा—
“हम भविष्य में भी उच्च शिक्षा के स्तर को और ऊपर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम की मेहनत और समर्पण ने यह संभव किया है। हम निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से छात्रों को बेहतर शिक्षा और अवसर प्रदान करते रहेंगे।” 🌟
