चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शक्ति पूजन कार्यक्रम में 211 कन्याओं का सामूहिक पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून_______25 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज धोरण वार्ड के चिड़ोंवाली स्थित शिव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शक्ति पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 211 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक कन्या पूजन किया।_____कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई पाव पखारें उनकी आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।_____इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है और कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखा जाता है, इसलिए उनका सम्मान और आशीर्वाद समाज के लिए सुख-समृद्धि का आधार है।_______इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पार्षद कल्पना राणा, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
