पंचगव्य पान के बाद ही देवालयों और धामों में दर्शन की अनुमति: अध्यक्ष सुरेश सेमवाल

24 मार्च 2026
देवालयों से धामों तक श्रद्धालुओं के लिए पंचगव्य अनिवार्य
पंचगव्य पान के बाद ही देवालयों और धामों में दर्शन की अनुमति

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ / संवाददाता
गंगोत्री धाम में गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर एक नया प्रस्ताव चर्चा में आया है। समिति के सचिव एवं चारधाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने गैर-सनातनी श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर विशेष नियम लागू करने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि गैर-सनातनी श्रद्धालु गंगोत्री मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले पंचगव्य का पान करना होगा, जिसके बाद ही मंदिर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पंचगव्य में गोमूत्र, गोबर, दूध, दही और घी शामिल होते हैं।
इस निर्णय से मंदिर दर्शन व्यवस्था में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर यह विषय सामाजिक और धार्मिक स्तर पर चर्चा का केंद्र भी बन गया है।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के चारधामों सहित देवभूमि के अनेक देवालयों में प्रवेश से पहले पंचगव्य सेवन की मांग लंबे समय से विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है। यात्रा के प्रथम द्वार ऋषिकेश से भी पूर्व में इस विषय को कई मंचों पर प्रमुखता से उठाया गया था।
धार्मिक संगठनों से जुड़े अनेक लोगों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों से देवालयों और धामों की शुद्धता तथा आध्यात्मिक गरिमा बनी रहेगी।