वर्णी जैन इंटर कॉलेज चुनाव परिणाम घोषित, मनीष जैन दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित


वर्णी जैन इंटर कॉलेज चुनाव परिणाम घोषित, मनीष जैन दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित
देहरादून।

गांधी रोड स्थित वर्णी जैन इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए जैन समाज की मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनीष जैन ने जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर विपिन जैन, प्रबंधक पद पर डॉ. संजीव जैन, उप प्रबंधक पद पर राकेश जैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर राज किरण जैन निर्वाचित हुए हैं।
सदस्य पद पर रचित जैन, प्रदीप जैन, सत्येंद्र जैन, विनोद जैन, दीपक जैन और विवेक जैन ने जीत दर्ज की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि उन्हें अत्यंत हर्ष है कि उन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह जीत समाज के लोगों के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने अपनी पूरी टीम को भी जीत की बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य मिलकर संस्थान और समाज के हित में कार्य करेंगे।
___________ मधु जैन
मीडिया कोऑर्डिनेटर, जैन समाज