उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून
आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून के बाल भवन में रेड क्रास सोसाइटी, देहरादून के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं परिषद के तत्वावधान में किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉ. पंकज जुयाल एवं डॉ. दीपशिखा रावत ने अपने सहयोगी श्री आशीष नेगी व श्रीमती सीमा के सहयोग से लगभग 115 बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों का नि:शुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगदीश बावला, उपाध्यक्ष श्रीमती मधु बेरी, कार्यक्रम संयोजक श्री मोहन सिंह खत्री, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आशारानी पेन्यूली, श्री आनन्द सिंह रावत, आजीवन सदस्य श्री आनन्दमणि सेमवाल, श्रीमती कविता दत्ता, डॉ. रेणुका रावत एवं डॉ. ज्योति सैंगर उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगदीश बावला ने शिविर में आए चिकित्सकों, उनके सहयोगियों, क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी परिषद द्वारा इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक श्री मोहन सिंह खत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब भी लोगों को आवश्यकता महसूस होगी, परिषद द्वारा ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
डॉ. पंकज जुयाल एवं डॉ. दीपशिखा रावत ने उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
महा सचिव
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद
देहरादून।
