देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित
देहरादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं।

अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अनिल कुकरेती ने विजय हासिल की, जबकि सचिव पद पर अधिवक्ता अजय बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज कर पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थक अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। खुशी के इस अवसर पर रंग-गुलाल लगाया गया, पटाखे जलाए गए तथा सभी का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा, एकता और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वहीं सचिव पद पर निर्वाचित अजय बिष्ट ने विश्वास जताया कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत किया।
