तृतीय राज स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15-02-2026

अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वधान में तृतीय राज स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15-02-2026 को नेशनल इंटर कालेज हडिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होगा!राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान जी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेसिक से लेकर विश्व विद्यालय तक के सभी शिक्षक प्रतिभाग कर सकते हैं!

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा!इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा०बी०के सिंह,विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ/जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुभाष चौहान जी,उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री श्री नरेश कौशिक जी, नेशनल सेक्रेट्री PEFI(INDIA)श्री पीयूष जैन जी है!
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महामंत्री