देश तथा प्रदेश के सम्मानित T.E.T. विहीन साथियो
मैं आज ज़द पे हूँ तो इतना खुश गुमान न हो।
चराग सबके बूझेंगे हवा किसी की नहीं_____
कल जब से लोक सभा में देश के शिक्षा राज्य मंत्री मा0 जयंत चौधरी जी के द्वारा जो लिखित उत्तर दिया गया है।दिए गए उत्तर से निश्चित तौर पर देश के शिक्षकों में निराशा के भाव उतपन्न हुए है।मेरा सभी साथियो से अनुरोध है कि निराश एवं हतास होने की जरूरत नहीं है।हम सभी टी0ई0टी0 विहीन शिक्षक साथी निश्चित तौर पर सफल होंगे।जब हम लोग पीड़ा लेकर इन नेताओं, मंत्रियों से मुलाकात करते है तो इनका जवाब सकारात्मक एवं शिक्षक हितैषी होता है।परन्तु जब लिखित रूप में जवाब देना होता है तो इनकी कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर हो जाता है।लगता है सरकार ने तय कर लिया है कि देश के हर वर्ग को प्रताड़ित करना है।सरकार से देश के पक्ष एवं विपक्ष के सभी सांसदों ने इस समस्या समाधान का अनुरोध किया।उसके बाद भी इस प्रकार का गैर जिम्मेदार उत्तर दिया जाना सरकार की ओर से एक बहुत बड़े वर्ग की अनदेखी करना ही है।जबकि आज के 25,30 वर्षों पूर्व नियुक्त हुए सभी शिक्षक उस समय की निर्धारित योग्यता को पूर्ण करते हुए सेवा में आये थे।अब जब वह सेवा और उम्र के अंतिम पायदान पर हैं तब उन पर नई योग्यता थोप देना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।जबकि अध्यापक शिक्षा परिषद के गजट में स्पष्ट लिखा है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षक इस व्यवस्था से मुक्त रहेंगे।जवाब में मंत्री जी को इस व्यवस्था का भी जिक्र किया जाना चाहिए था।
आप लोग डरे नहीं,भयभीत न हों,माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर देश के शिक्षकों को भरोसा है।जो तथ्य माननीय न्यायालय के समक्ष नहीं लाये गए वह पुनर्विचार याचिका के माध्यम से सामने लाये जाएंगे।और हम लोगों को निश्चित तौर पर इस से निजात मिलेगी।एक सितंबर के आदेश के विरुद्ध लगभग सभी राज्य सरकारें एवं शिक्षक संगठन पुनर्विचार याचिका के माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में हैं।वहीं से हम आपको टी0ई0टी0 से मुक्ति मिलने का रास्ता तय होगा।
सरकार ने प्रश्न का उत्तर देते हुए एक चतुराई भी की है कि यह कहीं नहीं लिखा कि उनको टी0ई0टी0 करना अनिवार्य है?उसने माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जिक्र भर किया है।
दूसरी चतुराई यह की है कि सहयोगी दल के राज्यमंत्री के नाम से उत्तर दिलाया गया है। कैविनेट मंत्री ने उत्तर नहीं दिया।सरकार की मंशा साफ है कि इस उत्तर का गुण दोष सहयोगी दल की झोली में चला जाये।
अंत मे पुनः आपसे अनुरोध है कि कोई टी0ई0टी0विहीन शिक्षक भाई बहन निराश एवं हताश,विचलित न हों आप सभी टी0ई0टी0 से मुक्त होंगे।धैर्य बनाये रखें।हम सब एक जुट और एक साथ हैं।वाह री सरकार
हमीं को कातिल कहेगी दुनियां,हमारा ही कत्लेआम होगा।
हमीं कुएं खोदते फिरेंगे,हमीं को पानी हराम होगा।।
योगेश त्यागी
राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ
