देहरादून________फिर एक लड़की के ऊपर चापड़ से हमला। इस बार तीन लड़कों ने कर दिया लड़की पर हमला।
आपको बता दें कि अभी मच्छी बाजार में युवती की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक और ताजा मामला सामने आया है. जहां चंद्रबनी चौक के पास तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर चापड़ से वार कर दिया. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती के साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. जहां युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगे हैं. वहीं, युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।______कॉफी पीने गई थी युवती: जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा कि उसकी चचेरी बहन अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक पर गुरुवार रात करीब 8 बजे कॉफी पीने गई थी. उसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु ने पीड़ित की बहन के किसी बात को लेकर बहस हो गई।______युवती पर चापड़ से हमला, सिर पर लगे 8 से 9 टांके: आरोप है कि आपसी बहस बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ चापड़ से सिर पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. घायल युवती को उसके साथी आनन-फानन में इलाज के अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने युवती के सिर पर टांके 8 से 9 टांके लगाए।______आशीष कुमार, चौकी इंचार्ज, आईएसबीटी ने बताया कि
युवती के भाई पीयूष जोशी की तहरीर के आधार पर आरोपी तीन युवक आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले गई है. पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन तीनों युवक फरार चल रहे हैं. पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे
