
देहरादून_______26 जनवरी 2026 – राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी में आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के अध्यक्ष डॉ एम एस अंसारी एवं सचिव कल्पना बिष्ट ने ध्वजारोहण किया।______ध्वजारोहण के उपरांत, उन्होंने क्षेत्र कोलागढ़ के पंचायत भवन में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर कोलागढ़ की पार्षद श्रीमती देवकी नौटियाल , अनु नौटियाल, श्री राजेंद्र गोसाई, श्री अजय कुमार, श्रीमती राजश्री नेगी इत्यादि उपस्थित रहे।______इस अवसर पर डॉ एम एस अंसारी ने कहा, “भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा प्राथमिकता है। हमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए।”_____कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी के अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा किया गया
