भागवत कथा के प्रथम दिन से हुआ ग्रंथो का विस्तार

भागवत कथा के प्रथम दिन से हुआ ग्रंथो का विस्तार

तुलसी मंदिर प्रांगण में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसका शुभ आरंभ श्री सुभाष जोशी जी के मुखारविंद से हुआ__________भागवत कथा के प्रथम दिन व्यास श्री सुभाष जोशी जी ने भागवत महात्म्य और विष्णु के अवतारों की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जिसके पास समय नहीं है भागवत पढ़ने का वो भागवत सुने और अच्छे विचार अपने जीवन में उतारे।_____कथा के दौरान सुंदर भजनों के साथ मंदिर प्रांगण का माहौल भक्तिमय हुआ। आरती के बाद सीमित द्वारा प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।_____इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुधीर जैन, अश्वनी अग्रवाल, एम पी गोयल, अध्यक्ष रोशन राणा, संजीव गुप्ता, बाल कृष्ण शर्मा, नितिन अग्रवाल, आयुष जैन, विनय प्रजापति, गौरव जैन, राहुल माटा, शिवम् गुप्ता, विक्रम, अनुष्का राणा, कृतिका राणा, सुशील वाधवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।___आभारी:______श्री महाकाल सेवा समिति