बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर देशभर के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर देशभर के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को देश भर में सभी प्रदेश की राजधानियों में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांग बैंको में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

दिनांक______5 जनवरी 2026
स्थान: सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, राजपुर रोड, देहारादून

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक कामरेड इन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रदर्शन के उपरान्त आज दिनांक 5.01.2026 को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया राजपुर रोड़ देहारादून के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए संयोजक श्री रावत जी ने कहा कि पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग है जो कि मार्च 2024 में हस्ताक्षरित वेतन समझौते के संयुक्त नोट में स्पष्ट रूप से स्वीकार की जा चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि दो साल होने को है लेकिन सरकार कि ओर से अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे कि पूरे देश भर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में गहेरा रोष है।

संयोजक श्री इंद्र सिंह रावत जी ने बताया कि यदि सरकार द्वारा अभी भी हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो आज के धरना के साथ साथ आगे हड्ताल पर जाना निश्चित है।

धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले प्रमुख में शामिल हैं: कॉमरेड इंद्र सिंह रावत (संयोजक)
,,,,,कॉमरेड हेमंत मल्होत्रा,,,,, कॉमरेड नैनसिंह राना,,,,, अनिल जैन,,,,चंद्रकांत जोशी,,,,,राजन पुंडीर,,,,,अनिल बिष्ट,,,,भूपेंद्र रावत,,, विनय शर्मा,,,,गरिमा शर्मा,,,,आकांक्षा गौड़________आभारी:
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन, देहारादून यूनिट