भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा आपदा राहत सामग्री का वितरण

भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा आपदा राहत सामग्री का वितरण

दिनांक 17 दिसंबर 2025 को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा ग्राम मखरेटी राजपुर मसूरी देहरादून में आपदा राहत सामग्री का वितरण किया गया।______राहत सामग्री का वितरण भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट एवं चैयरमैन डॉक्टर एम एस अंसारी द्वारा बरसात में आई आपदा एवं शीत ऋतु को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल, किचन सेट, ट्रिपाल इत्यादि का वितरण किया गया।________भारतीय रेड क्रॉस समाज में सदैव जरूरतमंद के लिए सदैव तत्पर रहा है। अपने मूलभूत सिद्धांतों को देखते हुए मानवता के लिए कार्य करते हुए आज पीड़ितों के मध्य पहुंचा।_______इस अवसर पर 12 परिवारों को चिन्हित किया गया था, जिन्हें राहत सामग्री प्राप्त कर जरूरतमंद व्यक्ति अत्यधिक प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए।******इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के प्रबंधन समिति के सदस्य योगेश अग्रवाल, मोहन खत्री, शिफाहत अंसारी, निमेश डंगवाल इत्यादि उपस्थित थे।