
अयोध्या________उत्तर प्रदेश – प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। यह ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और विकसित भारत की ऊर्जा बनकर सदा आरोहित रहे… भगवान श्री राम से यही कामना है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “जय जय सियाराम!”
बैठक के दौरान उपस्थित रहे:______प्रधानमंत्री,,,,,,,,अन्य वरिष्ठ अधिकारी,,,,,,,राम जन्मभूमि मंदिर के पदाधिकारी,,,,,,अन्य गणमान्य व्यक्ति
